Video: रायबरेली में खाकी पर हमला: डायल 112 के सिपाही के साथ मारपीट, फाड़ी वर्दी
रायबरेली। पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंची डायल 112 के सिपाही पर युवक ने हमला कर दिया। जिससे सिपाही लहूलुहान हो गया। साथी पुलिसकर्मियों द्वारा उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। शनिवार रात भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव में पति पत्नी के मध्य विवाद हो रहा था जिसकी सूचना डायल 112 को दी गई थी।
सूचना पर पहुंची डायल 112 सिपाही सोनू पर युवक टूट पड़ा और उसने उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे सिपाही की वर्दी भी फट गई। युवक शराब के नशे में बताया जाता है। घायल सिपाही को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर जाया गया जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।
जिले में इन दिनों अपराधियों के हौसलें बुलन्द हैं, आये दिन आपराधिक घटनाओं में पुलिस के द्वारा बरती जा रही लापरवाही के कारण अपराधी मनबढ़ होते जा रहे है। इसी का नतीजा है कि अब तो खाकी भी सुरक्षित नहीं बच पा रही है। भदोखर कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर एक्सईएन हत्याकांड: 24 घंटे के अन्दर मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए अधिशासी अभियंता के दोनों हत्यारे
