Jalaun Murder: पति ने पत्नी को लाठी-डंडों से पीटकर उतारा मौत के घाट...इलाके में फैली सनसनी, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में पति ने पत्नी की हत्या कर दी

जालौन, अमृत विचार। जालौन में पति ने पत्नी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। एक दिन पहले ही पत्नी रोशनी को मायके से लेकर पति आया था। पिछले एक हफ्ते से किसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। जयपुर में रहकर पानी पूरी बेचने का दंपति कार्य करता था। पुलिस ने हत्यारोपी पति कैलाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरा मामला रामपुरा थानाक्षेत्र के उमरी नगर पंचायत का बताया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें- Sabarmati Express Derail: कानपुर में ट्रेन हादसा...24 घंटे बाद ट्रैक बहाल, इतने बजे पहली मालगाड़ी हुई पास

संबंधित समाचार