प्रयागराज: सौतेले भाई ने की ईंट से प्रहार कर युवक की हत्या, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दादी से बदसलूकी करने के बाद हुआ विवाद, मां ने दर्ज कराया मुकदमा

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। घूरपुर थाना क्षेत्र के नीबी गांव में शनिवार रात एक युवक की हत्या उसके सौतेले भाई ने कर दी। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। दादी से विवाद के बाद सौतेले भाई ने ईंट से सिर पर वार कर दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

नीबी गांव निवासी राम बाबू भारतीय ने दो शादी की थी। वह अपने एक पत्नी के पुत्र राजेश के साथ रहता था जबकि दूसरी पत्नी का पुत्र सुशील भारतीय उर्फ बाबा ननिहाल में रहता था। बताया जाता है कि सुशील आपराधिक प्रवृत्ति का है। इसके खिलाफ लूट का मुकदमा भी दर्ज है। बताया जाता है कि वह अक्सर विवाद करता था। शनिवार रात को वह दादी से विवाद कर लिया था। दादी से बदसलूकी करने पर राजेश ने रोका तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान राजेश ने घर के पास रास्ते में ईंट से सुशील पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक की मां रामकली ने घूरपुर थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया।

माममे में डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया कि सौतेले भाई ने ही अपने भाई की हत्या की है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- Allahabad High Court: पति के बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल न करना क्रूरता नहीं

संबंधित समाचार