Kanpur News: सीएसजेएमयू कर्मचारियों ने वीसी आवास घेरा...अंक बढ़ाने के मामले में कर्मचारी को हिरासत में लेने पर भड़का आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सीएसजेएमयू में कर्मचारियों ने वीसी आवास के सामने हंगामा किया। कर्मचारी अपने साथी को पुलिस द्वारा उठाए जाने से नाराज थे। मामला विश्वविद्यालय में चल रहे अंकतालिकाओं में हेरफेर करने वाले गिरोह से जुड़ा रहा। हंगामा कर रहे आरोपी के परिजनों और कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है। 

विश्वविद्यालय की ओर से कल्याणपुर थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। पुलिस विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन से चौथे आरोपी घनश्याम गौड़ को हिरासत में लेने पहुंची। सूचना पाकर आरोपी के परिजन प्रशासनिक भवन पहुंचे। इस पर अन्य कर्मचारी आक्रोशित हो गए और कर्मचारियों को झूठे आरोप लगाकर फंसाए जाने की साजिश का आरोप लगाया। 

इस बीच कर्मचारी व परिजन वीसी आवास पहुंचे। हंगामे की सूचना पाकर कल्याणपुर और बिठूर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। लोगों को शांत कराकर घर भेजा गया। एसीपी अभिषेक कुमार पाण्डेय ने कहा कि आरोपी घनश्याम गौड़ अज्ञात में थे। जांच में नाम सामने आया था। आरोपी को दोपहर में उठाया गया था।

संबंधित समाचार