रुद्रपुर: किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोपी मौलवी फरार, तालीम की आड़ में करता था अश्लील हरकतें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। गांव मलसी में तालीम देने की आड़ में नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। जिसकी भनक लगते ही आरोपी मौलवी फरार हो गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव मलसी की एक महिला ने बताया कि गांव में ही एक मस्जिद है। जिसमें डांग थाना जहानाबाद पीलीभीत यूपी निवासी मौलवी शब्बीर रजा उर्दू की तालिम के लिए नियुक्त किया था। मस्जिद के अंदर ही एक कमरा बना हुआ है। जहां मौलवी नाबालिग बच्चों को उर्दू की दीनी तालीम देता है। उन्होंने बताया कि उसकी आठ साल की बेटी भी पढ़ाई करने जाती थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से नाबालिग की तबीयत खराब होने लगी और मानसिक अवसाद से गुजर रही बेटी से जोर डाल कर पूछा तो उसने बताया पढ़ाई के बाद मौलवी ने सभी बच्चों को छुट्टी दे दी।

इसके बाद थोड़ी बड़ी लड़कियों के साथ उसे भी वहीं रोक लिया। आरोप था कि मौलवी ने कमरा बंद करके मोबाइल पर पहले अश्लील वीडियो दिखाई और फिर अश्लील हरकतें करने लगा। साथ ही धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो जादू के जरिए जान से मार देगा। बच्ची की आपबीती सुनने के बाद जब 16 अगस्त को अन्य किशोरियों से पूछा तो मामला सही पाया गया। इसके बाद महिलाएं जब मौलवी के घर पहुंची तो आरोपी मौलवी फरार हो चुका था।

पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाली मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस की एक टीम का गठन कर आरोपी मौलवी की तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर प्रकरण का खुलासा करेगी। 

संबंधित समाचार