Jalaun News: यमुना का जलस्तर दो मीटर बढ़ा...अलर्ट हुआ प्रशासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन, अमृत विचार। यमुना नदी के जलस्तर में एक दिन में 2 मीटर की वृद्धि हुई है। सड़क डूब जाने से मगरौल - पड़री मार्ग में आवागमन लगातार तीसरे भी ठप्प रहा। संभावित बाढ़ की संभावनाओं को मद्देनजर रखते हुए उप जिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने यमुना नदी के तटवर्ती स्थानों का निरीक्षण कर नागरिकों को सतर्कता बनाये रखने का सुझाव दिया है।

केन्द्रीय जल आयोग केंद्र कालपी के  प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि 17 अगस्त को यमुना नदी का कालपी में जल स्तर 102.40 मी दर्ज किया गया था। जबकि जलस्तर पुनः धीरे-धीरे बढ़ जाने से यमुना नदी कालपी में जलस्तर 18 अगस्त को 104.40 मीटर पर पहुंच गया है।

खतरे का लाल निशान 108 मी पर अंकित है इस दृष्टिकोण से साढ़े 3 मी खतरे के निशान से नीचे यमुना नदी कालपी में वह रही है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक चम्बल नदी से पानी छोड़ने के बाद यमुना नदी के उफनाने का दौर शुरू है। बाढ़ की संभावना बढ़ रही हैं। उप जिलाधिकारी के मुताबिक बार-बार चौकिया को भी सकरी कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन से जुड़े कर्मचारी भी निरंतर बाढ़ पर नजर रखे हुए हैं।

ये भी पढ़ें- Jalaun News: मंत्री व जिलाधिकारी ने उत्कर्ष सेवाओं देने वाले कर्मचारियों व डॉक्टरों को किया सम्मानित

संबंधित समाचार