हरदोई: पुलिस ने किशोरी को ब्लैकमेल कर उससे छेड़खानी करने वाले हिस्ट्रीशीटर को दबोचा
रास्तें में खींचे गए फोटो और वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी
हरदोई, अमृत विचार। घर लौट रही किशोरी के रास्तें में खींचे गए फोटो और बनाए गए वीडियो को वायरल करने की धमकी देने और बाद में उन्ही फोटो और वीडियो को डिलीट करने के बहाने घर बुला कर उससे छेड़खानी करने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार बेनीगंज पुलिस को तहरीर दी गई थी कि किशोरी युवक के साथ पैदल घर जा रही थी। उसी बीच नन्दू उर्फ नन्दकिशोर पुत्र गज्जन निवासी चमारन टोला बेनीगंज ने उसी युवक के साथ किशोरी के फोटो खींचे और वीडियो बना लिया। उसके बाद उसने सारे फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। उसके बाद नन्दू उर्फ नन्द किशोर ने फोटो और वीडियो डिलीट करने के झांसे में उसे 3 अगस्त को अपने घर बुलाया। जहां उसने अपने दोस्त बउआ पुत्र महेश से सांठगांठ कर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। पुलिस ने इस मामले में हिस्ट्रीशीटर नन्दू उर्फ नन्द किशोर व बउआ के खिलाफ केस दर्ज करते हुए हिस्ट्रीशीटर नन्दू उर्फ नंदकिशोर को दबोच लिया। जबकि बउआ अभी भी फरार है।
ये भी पढ़ें- हरदोई: सीओ संडीला की रिपोर्ट पर जांच में लापरवाह एसआई निलंबित
