निर्देशों का हो कड़ाई से अनुपालन, न होने पाए कोई गड़बड़ी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसएसपी ने दी हिदायत 

अयोध्या, अमृत विचार। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को सकुशल और शुचिता के साथ संपन्न कराने के लिए डीएम चंद्र विजय सिंह और एसएसपी राजकरन नैय्यर ने परीक्षा से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर हिदायत दी है। साथ ही पुलिस भर्ती बोर्ड के निर्देश को विस्तार से बताया है। सभी को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने और परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने देने की हिदायत दी गई है।   

कलेक्ट्रट सभागार में शनिवार की देर रात आयोजित इस तैयारी बैठक में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा को शुचिता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना पहली प्राथमिकता है।  भर्ती बोर्ड और शासन की ओर से इस बाबत विस्तृत दिशा निर्देश जारी किया गया है, जिसका सभी को अक्षरसः अनुपालन कराना है।

बैठक में जारी दिशा-निर्देशों को बताया गया और सभी को अपने-अपने स्तर पर शिथिलता न बरतते हुए परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रशासन के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार सिंह,पुलिस के अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह, मुख्य कोषाधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर राजकुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी नगर शैलेन्द्र सिंह पुलिस तथा परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी के अधिकारी-कर्मचारीगण व अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- लखनऊ : गुप्तरोग का इलाज कराने का दबाव बनाने पर पत्नी को घर से निकाला

 

संबंधित समाचार