बरेली : मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने राज्यपाल को लिखा पत्र
बरेली, अमृत विचार। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने 30 और 31 अगस्त को होने वाले उनके कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में बताया कि शहर में विश्व विख्यात आला हजरत का उर्स-ए- रजवी 29, 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। देश और विदेशों से बड़ी संख्या में जायरीन उर्स में शामिल होंगे। इससे शहर और आसपास के इलाके में भीड़ रहेगी। उन्हें जानकारी मिली है कि बरेली में 30 और 31 अगस्त को उनका कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसमें वह मुख्य अतिथि हैं। उन्होंने राज्यपाल से कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की मांग की है, ताकि पुलिस- प्रशासन को व्यवस्था करने में आसानी हो सके।
