Sawan Somwar 2024: उन्नाव में सावन के पांचवें सोमवार पर मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़...भक्तों ने विधिविधान से किया पूजा-अर्चना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में सावन के पांचवें सोमवार पर मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़

उन्नाव, अमृत विचार। सावन के पांचवें सोमवार को गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं मंदिरों में भक्तों ने भोले नाथ की पूजा अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए उपवास रख सुख समृद्धि की कामना की।

श्रावणमास के पांचवें व अंतिम सोमवार पर गंगा स्नान करने के लिये श्रद्धालुओं ने भारी संख्या पर भीड़ रही। घाटों पर सुबह से ही स्नान करने वाले भक्तों का आना शुरू हो गया था। इस दौरान भक्तों ने घाट के किनारे बने बालू की शिव प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इसके अलावा जनपद में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के प्राचीन शिवालय श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो गये। 

नगर व आसपास क्षेत्रो से श्रद्धालु ने गंगातट पर स्नान कर गंगा जल लेकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। गंगाघाट में राजधानी मार्ग स्थित दुर्गा मन्दिर, पीपलेश्वर, महादेव मन्दिर, शिव मन्दिर, गांधीनगर नागेश्वर मन्दिर, महेश मार्ग शिव मन्दिर, बालू घाट आनन्देश्वर मन्दिर, गोपीनाथ पुरम भागेश्वर धाम मन्दिर, कंचन नगर, मिश्रा कालोनी शिव मन्दिर, देवारा में वर्षों पुराना श्री वीरभद्रेश्वर मन्दिर सहित विभिन्न मन्दिरों व शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। 

जहां श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को दूघ, दही, घी, भांग, बेलपत्र, पुष्प आदि का अर्पण कर मनोकामना पूर्ण होने का वर मांगा। वहीं राजधानी मार्ग स्थित श्री दुर्गा मंदिर में भगवान भोलेनाथ का श्रंगार कर आचार्यों द्वारा रूद्राभिषेक किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शुक्लागंज से लेकर जाजमऊ चंदन घाट तक स्नान के दौरान पुलिस व गोताखोर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Sabarmati Express Derail: साबरमती ट्रेन हादसा...यात्रियों समेत 2000 लोगों से की जाएगी पूछताछ, पनकी पुलिस ने CCTV फुटेज किए चेक

संबंधित समाचार