लखनऊ: नमाज अदा करने जा रहे मदरसा शिक्षक पर हमला, धारदार हथियार लेकर दौड़ा हमलावर
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई आरोपित की करतूत, जांच में जुटी पारा पुलिस
अमृत विचार, लखनऊ/काकोरी: पारा थाना अंतर्गत मोहान रोड पर रविवार शाम नमाज अदा करने जा रहे मदरसा शिक्षक पर हमला कर दिया। हमलावर ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें धमकाया। फिर हाथ में धारदार हथियार लेकर शिक्षक को दौड़ाया। शिक्षक की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिसके बाद आरोपित वहां से भाग निकला।
हालांकि, क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपित की करतूत कैद हो गई। इसके बाद शिक्षक ने आरोपित के खिलाफ पारा थाने में लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश वर्मा के मुताबिक, मोहान रोड काकोरी निवासी मदरसा शिक्षक मो. युनूस रविवार को बच्चों को पढ़ाने के बाद नमाज अदा करने जा रहे थे। आरोप है कि फतेहगंज निवासी जितेंद्र ने उन्हें रास्ते में रोक जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर आरोपित ने शिक्षक पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपित धारदार हथियार लेकर उनको दौड़ाने लगा। शिक्षक की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद आरोपित वहां से भाग निकला।
पीड़ित ने बताया कि आरोपित की करतूत क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद शिक्षक ने पारा थाने में लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपित से पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- अब आया है "ऊट पहाड़ के नीचे", स्वामी प्रसाद मौर्य ने Keshav Maurya पर कसा तंज
