अयोध्या: तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण और उसकी देखरेख के लिए केंद्र सरकार की ओर से गठित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निर्माण समिति अध्यक्ष तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार की शाम राम नगरी पहुंचे। इस तीन दिवसीय दौरे में निर्माण समिति अध्यक्ष तकनीकी …

अयोध्या, अमृत विचार। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण और उसकी देखरेख के लिए केंद्र सरकार की ओर से गठित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निर्माण समिति अध्यक्ष तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार की शाम राम नगरी पहुंचे। इस तीन दिवसीय दौरे में निर्माण समिति अध्यक्ष तकनीकी विशेषज्ञों के साथ विचार मंथन के साथ क्रियाकलाप का जमीनी निरीक्षण करेंगे। उम्मीद है कि राम मंदिर निर्माण शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा।

पूर्व प्रस्तावित योजना के तहत श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शारदीय नवरात्र के शुरू होने के साथ ही 18 अक्टूबर से राम जन्मभूमि पर नागर शैली में बनने वाले राम मंदिर के निर्माण के लिए पिलर गलाने के काम की शुरुआत की बात कही थी, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों के चलते अभी तक यह काम शुरू नहीं हो पाया है। तकनीकी विशेषज्ञों की सलाह पर ट्रस्ट की ओर से लोड बेयरिंग और मजबूती नापने के लिए प्रस्तावित राम मंदिर निर्माण स्थल पर 12 पिलर के फाउंडेशन डलवा कर इनका परीक्षण कराया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक परीक्षण की रिपोर्ट अनुकूल रही है। जन्मभूमि पर बनने वाले नागर शैली के विशालकाय राजस्थानी लाल बलुआ पत्थरों के मंदिर का फाउंडेशन तैयार करने के लिए पहले प्रस्तावित निर्माण स्थल पर 1 मीटर व्यास के100 फिट गहरे 1200 पिलर गलाये जाने हैं। खास बात यह है कि इसमें लोहे का इस्तेमाल नहीं किया जाना है।

इसके बाद सीमेंट और कंक्रीट का मोटा फाउंडेशन बनाया जाएगा। इसी फाउंडेशन पर पत्थर का मंदिर खड़ा किया जाएगा। परीक्षण रिपोर्ट और आगे की कार्ययोजना पर विचार मंथन के लिए राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र तीन दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे हैं।

निर्माण समिति अध्यक्ष के दौरे को लेकर तकनीकी सलाह के लिए लगाई गई बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट आफ रुड़की और आईआईटी चेन्नई के विशेषज्ञ के साथ कार्यदाई संस्था लार्सन एंड टूब्रो के इंजीनियर भी अयोध्या पहुंच गए हैं। बताया गया कि सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम कर रहे राम मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र राम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ वह ट्रस्ट के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

संबंधित समाचार