अंबेडकरनगर में गैंगरेप से आहत छात्रा ने दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार। थानाक्षेत्र राजेमुल्तानपुर अंतर्गत एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म से आहत छात्रा ने शनिवार दोपहर आत्महत्या कर ली। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

एक गांव निवासी छात्रा (21) ने परिजनों से आपबीती बता घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पीड़ित पिता ने बताया कि बीते 16 अगस्त की रात सत्यम उर्फ भोला यादव ग्राम समडीह, हरिश्याम यादव अलाउद्दीनपुर, समीर खान, कादीपुर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर कर सत्यम के घर ले गए और दुष्कर्म किया। दूसरे दिन दोपहर 11 वजे पचरी विद्यालय जनपद आजमगढ़ में दयनीय दशा में छोड़कर भाग गए। जानकारी होने पर परिजन उसे घर लेकर आए, जहां पर छात्रा ने आपबीती बताई। इसके बाद छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: 21 अगस्त: भारत बंद पर भीम सेना प्रमुख की चेतावनी, हिंसा भड़कने की आशंका, इंटेलिजेंस ने दिए इनपुट

संबंधित समाचार