बहराइच: मवेशी चराने गया बुजुर्ग नाले में डूबा, पांच घंटे की तलाश के बाद भी नहीं चला पता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। गुलालपुरवा के मजरा अहिरन गांव निवासी बुजुर्ग सोमवार शाम को मवेशी को घास चराने गया था। तभी वह धरसोती नाले में डूब गया। एनडीआरएफ की टीम बुजुर्ग की तलाश कर रही है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत गुलालपुरवा के मजरा अहिरनपुरवा निवासी 65 वर्षीय नन्हा यादव पुत्र अशर्फी यादव मवेशी पालक है। सोमवार दोपहर में वह मवेशी को घास चराने के लिए धरसोती नाले के निकट गया। इस दौरान मवेशी नाले में चला गया। मवेशी को बाहर निकालने के दौरान बुजुर्ग पानी में डूब गया। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को बुजुर्ग के डूबने की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने एनडीआरएफ टीम को भेजा। एनडीआरएफ टीम ने पांच घंटे छानबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। परिवार के लोगों का रो- रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: 21 अगस्त: भारत बंद पर भीम सेना प्रमुख की चेतावनी, हिंसा भड़कने की आशंका, इंटेलिजेंस ने दिए इनपुट

संबंधित समाचार