Unnao News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन ने कसी कमर...पेपर लीक होने के बाद 23 अगस्त से होनी है परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन ने कसी कमर

उन्नाव, अमृत विचार। निरस्त हुई पुलिस भर्ती परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। जिले के नौ विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। इसके लिए जोनल व स्टेस्टिक मजिस्ट्रेट बनाए गए। किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसलिए सर्विलांस व खुफिया पुलिस भी मुस्तैद रहेगी।

पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की पुनः परीक्षा शासन के निर्देश पर  23,24, 25, 30 एवं 31 अगस्त दो पालियों में होनी है। इस बार परीक्षा के दिनों को बढ़ा कर केंद्र कम  किए गए है। केवल सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालय केंद्र बनाए गए। नकलविहीन परीक्षा के लिए डीएम गौरांग राठी स्वयं नजर बनाए है। 30240 परीक्षार्थी जिले में पंजीकृत है। 

परीक्षा को सुचारू एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु प्रत्येक स्तर पर नोडल एजेंसी  एवं अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा चुकी है। नौ सेक्टर व इतने ही स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित पुलिस फोर्स केंद्र पर मौजूद रहेगा। परीक्षा में किसी भी स्तर पर चूक एवं लापरवाही होने पर कार्मिक एवं परीक्षा में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी भी है। 

सीसीटीवी की निगरानी में होने वाली परीक्षा के दौरान सर्विलांस और सादी वर्दी में भी पुलिस की तैनाती रहेगी। इस के अलावा केंद्रो के आसपास के कैफे और फोटो कापी की दुकान पर भी पुलिस का पहरा रहेगा। डीएम गौरांग राठी में बताया 19 अगस्त तक केंद्र व्यवस्थापकों को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए जा चुके है।

ये भी पढ़ें- Unnao Crime: लेनदेन को लेकर विवाद...गोली चलने से इलाके में दहशत, पुलिस ने फायरिंग से किया इंकार

संबंधित समाचार