हल्द्वानी: भारी बारिश से आया मलबा, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने 86 परिवारों को बांटे राहत राशि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी में बीती देर रात बादल फटने से मची तबाही से लोगों के घरों में भारी मलबा घुस गया। बरसात और अतिवृष्टि के चलते आमखड़ी नाले की दीवार ध्वस्त होने के बाद कई इलाकों में भारी जल भराव और मलबा आ गया, इस मलबे की चपेट में कई वाहन आकर क्षतिग्रस्त हो गए, साथ ही लोगों के घरों के अंदर गंदा पानी और मालवा घुस गया। रात से ही प्रशासन मौके पर पहुंचकर बचाव राहत कार्य में जुट गया है।

वर्तमान में जहां राजस्व विभाग के कर्मचारी नुकसान का आंकलन कर आर्थिक सहायता की चैक बांट रहे हैं तो वही नगर निगम जेसीबी वह अन्य कर्मचारियों के माध्यम से सड़कों में आए मालवे की सफाई में लगा हुआ है। इसके अलावा प्रशासन ने पोकलैंड लगाकर नाले की दीवार को बनाने का काम भी शुरू कर दिया है।

तहसीलदार सचिन कुमार का कहना है कि प्रशासन युद्ध स्तर पर राहत कार्य पर जुटा हुआ है और घरों की और सड़कों की सफाई का काम चल रहा है साथ ही अब तक 86 परिवार चिन्हित कर चेक बांटे जा रहे हैं। सफाई में थोड़ा समय और लगेगा फिलहाल हालात नियंत्रण में है। वहीं दोपहर को सांसद अजय भट्ट ने भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा में इसकी डिसिल्टिंग का प्रस्ताव बनाया जायेगा जो केंद्र को भेजा जाएगा। फिर डेसिल्टिंग होगी।

संबंधित समाचार