बरेली : होटल में मिला लड़की का शव, जिस लड़के से मिलने आई थी वो फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

सुबह होटल के कमरे से आई बदबू तो अंदर पड़ा था युवती का शव

बरेली, अमृत विचार। रोडवेज स्थित एक होटल में एक युवती का शव मिलने से मंगलवार को हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह बदबू आना शुरू हुई तो शव के बारे में पता चला। बताया जा रहा है कि युवती के साथ एक युवक भी था जो घटना के बाद फरार हो गया है।

दरअसल मंगलवार को रोडवेज स्थित प्रीत होटल में युवती का शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। अभी तक युवती की पूरी तरह से शिनाख्त नहीं हो सकी थी। होटल में उसके नाम का जो आधार कार्ड लगाया गया। उसमे भी नाम और पता स्पष्ट नहीं हो रहा है। होटल संचालकों ने पुलिस को बताया कि वह 18 अगस्त की रात आजम नगर निवासी आलम नाम से युवक ने कमरा बुक किया था। कमरा बुक करने के बाद लड़की भी वहां पहुंची। लिहाजा उसकी एंट्री होटल के रजिस्टर में नहीं थी। बताया जा रहा है कि युवक 19 अगस्त सोमवार को होटल से चला गया था। मंगलवार सुबह जब कमरे से बदबू आई तो कर्मचारियों ने जाकर देखा। अभी भी जांच पड़ताल की जा रही है। 

 

Update ये भी पढ़ें- बरेली : होटल में मिला था लड़की का शव, हत्या के बाद मंगेतर ने की खुदकुशी ?

संबंधित समाचार