Fatehpur Crime: तमंचे के बल पर किशोरी से गैंगरेप...शिकायत करने पर जान से मारने की दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस
खखरेरू थानाक्षेत्र में हुई घटना
फतेहपुर, अमृत विचार। दरिंदों ने तमंचे के बल पर नाबालिग किशोरी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दे डाला। इसके बाद आरोपियों ने घटना को किसी से बताने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
खखरेरू थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने बताया कि वह दलित बिरादरी का है। उसकी 15 वर्षीय बहन गांव में रहती है। आरोप है कि सात अगस्त की रात गांव के दो लोगों ने फ़ोन कर बहाने से उसकी बहन को बुरी नियत से घर के बाहर बुलाया और अश्लील हरकतें करने लगे।
विरोध करने पर किशोरी के कनपटी में अवैध तमंचा सटा कर दोनों युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना की कहीं शिकायत करने और बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी पीड़िता ने सूरत में रह रहे अपने भाई को दी।
इस पर नौ अगस्त को गांव पहुंचे भाई ने पुलिस को घटना का शिकायती पत्र दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर प्रकरण में अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Fatehpur News: अराजकतत्वों ने मंदिर की मूर्तियां तोड़ी...बजरंगियों और ग्रामीणों ने हंगामे करते हुए रोड किया जाम
