Fatehpur News: अराजकतत्वों ने मंदिर की मूर्तियां तोड़ी...बजरंगियों और ग्रामीणों ने हंगामे करते हुए रोड किया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बजरंग दल और ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए रोड जाम कर दिया

फतेहपुर, अमृत विचार। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव में बीती रात कुछ अराजकतत्वों ने मंदिर में स्थापित राम दरबार की मूर्तियों को तोड़कर खंडित कर दिया। मंगलवार की सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने जब देखा, तो घटना की जानकारी हुई। मंदिर के बाहर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। 

जानकारी पर बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव पहुंचे। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बिंदकी-कुंवरपुर रोड जाम कर दिया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक जाम लग रहा। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मांग किया कि मंदिर में नई मूर्ति स्थापित करवाई जाएं। 

साथ ही मूर्ति तोड़ने वालों का पता लगाकर जल्द से जल्द कार्रवाई हो। जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडे और नायब तहसीलदार अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद जाम खुलवाया जा सका। काफी देर तक अधिकारियों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से बातचीत कर जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

संबंधित समाचार