आगरा : मनचले लड़की से कर रहे थे छेड़छाड़, राहगीर पुलिस वाले ने निभाया फर्ज, अब रिपोर्ट हुई दर्ज
यातायात पुलिस के सिपाही ने देखकर रोका तो युवकों ने उसे भी धमकाया
आगरा, अमृत विचार। मनचले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। छत्ता थाना क्षेत्र में यमुना किनारे रोड पर दो बाईको पर सवार आधा दर्जन मनचलों ने एक युवती को घेर लिया। युवती का तीन किमी तक पीछा किया। अश्लील कॉमेंट किए। साथ बाइक से चल रहे लड़के को भी धमकाया। एक पुलिसकर्मी को जाता देख युवती ने उन्हें आवाज दी तो पुलिसकर्मी को आता देख युवक भाग खड़े हुए। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। पुलिस ने इस मामले स्वत ही संज्ञान लिया और केस दर्ज किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
जानकारी के अनुसार यमुना किनारे रोड पर एक युवती स्कूटी से जा रही थी उसके साथ बाइक से एक युवक में चल रहा था। तभी बाइक सवार तीन युवक पीछे से आए और उन्होंने युवती को घेर लिया। काफी दूर तक पीछा किया। जब उन्होंने टोक तो अश्लील कमेंट भी किया। साथ चल रही युवक ने भी उन्हें रोकने की कोशिश की तो युवकों ने उसको भी धमका दिया। तभी यातायात पुलिस के कांस्टेबल राजीव की नजर उन लोगों पर पड़ गई। उन्हें टोका तो लड़कों ने उन्हें भी धमकाया। इस पर राजीव ने थाना छत्ता पुलिस को सूचित किया। फोर्स के साथ लड़कों को पकड़ने के लिए चल दिए। काफी दूर जाकर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। शेष की तलाश की जा रही है। युवती ने पुलिस को तहरीर देने से इनकार कर दिया और वह अपने घर चली गई। लेकिन इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कर दिया। पकड़े गए युवकों के नाम यूसुफ और फिरोज हैं।
