बदायूं: एक किसान की करंट लगने से तो दूसरे की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बदायूं/उझानी, अमृत विचार। बदायूं में अलग-अलग मामलों में दो किसानों की मौत हो गई। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर बालजीत में ट्यूबवैल पर बिजली के अर्थिंग के तार से एक किसान को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। तो दूसरी तरफ सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव रहीमुद्दीन नगर में ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबने से किसान की मौत हो गई। 

गांव संजरपुर बालजीत निवासी डालचंद (58) पुत्र गोकुलराम खेती करते थे। मंगलवार सुबह वह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। वह खेत पर लगे ट्यूबवैल पर पहुंचे। जहां उन्होंने अर्थिंग के लिए लगा तार छू लिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्यूबवैल के पास खेत पर मौजूद संजू ने घटना देखी तो डालचंद के परिजन और ग्रामीणों को सूचना दी। बिजली की सप्लाई बंद कराई गई और डालचंद को तार से अलग किया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजन बिजली विभाग को जिम्मेदार बता रहे हैं। दूसरी तरफ सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव रहमुद्दीनगर निवासी पान सिंह (28) पुत्र पातीराम सोमवार शाम लगभग सवा पांच बजे अपना खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर लेकर घर से निकले थे। गांव के बाहर ढलान से खेत में ट्रैक्टर ले जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और खेत में पलट गया। पान सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया

संबंधित समाचार