बाराबंकी : एसडीएम ने अवैध प्लाटिंग को कराया ध्वस्त, नोटिस देकर किया जवाब तलब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर/ बाराबंकी, अमृत विचार । नगर पंचायत बेलहरा कार्यालय के आसपास अवैध तरीके से प्लाटिंग की जा रही थी। एसडीएम द्वारा मौके पर पहुंचकर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कराकर संबंधित लोगों को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है। 
नगर पंचायत बेलहरा की सीमा के अंदर हो रही अवैध प्लाटिंग का संज्ञान जिला अधिकारी द्वारा लिया गया था।

पूर्व में प्लाटिंग कर रहे ठेकेदारों को निर्देश दिए गए थे की वह नगर पंचायत से मानचित्र व भूमि का ले आउट पास करने के लिए निर्देशित किया गया था। लेकिन किसी के द्वारा यह कार्य किए बिना ही प्लाटिंग की जा रही थी। इसी क्रम में डीएम के आदेश पर एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा राजस्व टीम नगर पंचायत व पुलिस बल के साथ बेलहरा पहुंचे।

जहां पर नगर पंचायत कार्यालय के निकट अवैध रूप से प्लाटिंग कर रहे महमूदाबाद निवासी पुनीत व मोहल्ला लच्छी पुर निवासी इदरीस राइन की प्लाटिंग को जेसीबी से ढहाए गया। इस कार्यवाही से अवैध प्लाटिंग कर रहे लोगो में हड़कंप।मच गया। एसडीएम ने बताया कि बिना मानचित्र वह ले आउट पास किया अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था जिसको उठाया गया है वहीं 23 अन्य लोगों को भी चिन्हित कर नोटिस भेजी जाएगी

यह भी पढ़ें- Joint Majistrate: यूपी में 2022 बैच के 14 IAS अधिकारियों को मिली तैनाती

संबंधित समाचार