कोलकाता महिला डॉक्टर के दोषियों को सार्वजनिक रूप से हो फांसी - ममता मिश्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

इनरव्हील क्लब ऑफ जौनपुर (शिराज-ए-हिन्द) ने निकाला शांति मार्च

जौनपुर, अमृत विचार। जौनपुर महिलाओं की विश्व व्यापी स्वैच्छिक सेवा संस्था इनरव्हील क्लब शिराज-ए-हिन्द ने कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी रत महिला चिकित्सक के साथ अमानवीय कृत्य और हत्या के विरोध में शांति मार्च निकाला। क्लब की अध्यक्ष ममता मिश्रा और सचिव संन्ध्या सिंह के नेतृत्व में शांति मार्च टी.डी.इंटर कालेज से आरम्भ होकर लाइन बाजार मार्ग से होते हुए टी.डी. पी.जी. कालेज के मुख्य द्वार पर श्रद्धांजलि सभा में बदल गयी, जहां उपस्थित इनरव्हील के सभी सदस्यों ने पीड़ित महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रख प्रार्थना की। 

इनरव्हील अध्यक्ष ममता मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए आर.जी.कर मेडिकल कालेज की महिला चिकित्सक के साथ हुए अमानवीय दुष्कृत्य और हत्या पर क्षोभ व्यक्त किया। उन्होंने सभी दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। सचिव संन्ध्या सिंह ने घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए दरिंदों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और घटना में शामिल सभी दोषियों को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटकाने की मांग कर क्षोभ व्यक्त किया। प्रदर्शन में निवर्तमान अध्यक्ष सरोज सिंह, कोषाध्यक्ष पूनम मिश्रा, एडिटर वन्दना उपाध्याय, निवर्तमान सचिव शोभा सिंह, मीना सिंह संजय, अंजना सिंह, अंजू मिश्रा, दीपमाला जायसवाल, रंजना शुक्ला, प्रियंका पांडेय आदि जागरुक महिला सदस्यों की सशक्त भागीदारी रही।

ये भी पढ़ें:- UP 69000 शिक्षक भर्ती: कोर्ट के आदेश का पालन किए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात