पांच वर्षों से पुलिस की आंख में धूल झोंक कर फरारी काट रहा जालसाज गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्जी आधार कार्ड पर  अभ्यर्थी के स्थान पर सॉल्वर को दिलाता था परीक्षा

अमृत विचार, बीकेटी/लखनऊ। पांच वर्षों से पुलिस की आंख में धूल झोंक कर फरारी काट रहे एक शातिर जालसाज को सैरपुर पुलिस ने मंगलवार देर रात धर दबोचा। पुलिस ने जालसाज से पूछताछ के बाद बुधवार को उसे जेल भेज दिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उस पर  15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। जालसाज ने एसएससी और एमटीएस परीक्षा में फर्जी आधार कार्ड बनवा कर अभ्यर्थी के स्थान पर सॉल्वर से परीक्षा दिलवाई थी। मामले का खुलासा होते ही जालसाज फरार हो गया था। 

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बिहार के निमसार निवासी राहुल कुमार वर्ष 2019 से फरार चल रहा था। वर्ष 2019 में मड़ियांव के सुभाष चंद्र बोस इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में लोक सेवा आयोग की एसएससी और एमटीएस-2019 की परीक्षा आयोजित की गई थी। आरोप है कि इस परीक्षा में सेंधमारी कर जालसाज के आधार कार्ड पर बिहार के कैमूर मबुआ निवासी कुमंद रंजन परीक्षा देते पकड़ा गया था।

टीसीए पद पर तैनात अनिल कुमार ने 13 अगस्त 2019 को मड़ियांव कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि, पुलिस ने सॉल्वर कुमद रंजन को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की थी। उसकी निशानदेही पर राहुल का नाम पुलिस के सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने सॉल्वर को जेल भेज दिया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सॉल्वर की गिरफ्तारी के बाद से राहुल फरार हो गया था। उसे गिरफ्तार करने के लिए लखनऊ पुलिस ने उस पर  15 हजार रुपये का इनाम रखा था।

यह भी पढ़ें- UP News: ट्रेन से सफर करने वालों के लिए Good News, दीपावली और छठ पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन

 

 

संबंधित समाचार