मुरादाबाद: रोडवेज कर्मचारी और दोस्त को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
मुरादाबाद,अमृत विचार। कटघर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में रोडवेज कर्मी समेत दो की मौत हो गई। पीतलनगर बस अड्डे के आगे स्कूटी मोड़ते वक्त अज्ञात वाहन ने उनको रौंद दिया। दूर खड़े लोग जब तक मौके पर पहुंचते तब तक चालक तेजी से वाहन लेकर हनुमान मूर्ति की ओर फरार हो चुका था। सूचना …
मुरादाबाद,अमृत विचार। कटघर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में रोडवेज कर्मी समेत दो की मौत हो गई। पीतलनगर बस अड्डे के आगे स्कूटी मोड़ते वक्त अज्ञात वाहन ने उनको रौंद दिया। दूर खड़े लोग जब तक मौके पर पहुंचते तब तक चालक तेजी से वाहन लेकर हनुमान मूर्ति की ओर फरार हो चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
हादसा बुधवार की देर रात कटघर थाना क्षेत्र में पीतलनगरी बस डिपो के आगे हनुमान मूर्ति पुल पर हुआ। मझोला थाना क्षेत्र के बैंक कालोनी बुद्धि विहार निवासी सचिन कुमार रोडवेज विभाग में क्लर्क थे। सचिन कुमार मृतक आश्रित में अपने पिता की जगह नौकरी पर लगे थे। उनकी तैनाती आरएम कार्यालय में चल रही थी, जबकि मूलत: उत्तराखंड के रुद्रपुर के इंदिरा कालोनी निवासी लाल बहादुर सिंह का बेटा अविनाश कुमार भी सचिन के घर पर ही रहता था। अविनाश के पिता भी रोडवेज में तैनात हैं, हालांकि बीमार होने के कारण वह कार्यालय नहीं आ रहे हैं।
बुधवार को दोनों आरएम कार्यालय गए थे। देर रात दोनों स्कूटी से घर आने के लिए निकले। किसी काम से वह पुल की ओर जा रहे थे। बताते हैं कि वहां पर स्कूटी मोड़ते समय तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। कुछ देर तड़पने के बाद सचिन कुमार ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि अविनाश ने रास्ते में दम तोड़ा। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी को भेजने के बाद पुलिस को सूचना दी तो कोहराम मच गया। देर रात ही रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।
