बहराइच: बच्चों के विवाद में वृद्ध पर किया लाठी और डंडे से हमला, भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीड़ित ने तीन लोगों के विरुद्ध दी तहरीर

कैसरगंज/बहराइच, अमृत विचार। कैसरगंज थाना अंतर्गत ग्राम कोनारी बंगला में बुधवार शाम को बच्चों के बीच हुए विवाद की शिकायत लेकर पहुंचे बुजुर्ग को दूसरे पक्ष ने लाठी डंडों से पीट दिया जिससे बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गया और बेहोश होकर गिर गया। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के भाई वसीहुद्दीन ने मजिद सहित तीन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम कमरुद्दीन के परिवार व असगर अली के परिवार के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर  कहा सुनी हो गई थी। जिसकी शिकायत लेकर कमरुद्दीन गुरुवार की सुबह असगर अली के घर पहुंचे तो वह लोग नाराज हो गए तथा उन्होंने कमरुद्दीन के साथ गाली गलौज शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर असगर अली अपने बेटे मजिद व दिल बहार के साथ मिलकर बुजुर्ग कमरुद्दीन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल होकर  बेहोश हो गए। 

इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो वहां पहुंचकर उन्होंने कमरुद्दीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।कमरुद्दीन के भाई वसीहुद्दीन ने माजिद सहित तीन लोगो के विरूद्ध नामजद के तहरीर देते हुए दोषियो के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। कोतवाल राजनाथ सिंह का कहना है कि जांच के बाद केस दर्ज किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-LDA की बड़ी कार्रवाई: कॉलोनी निर्माण ध्वस्त, पांच मंजिला कॉम्पलेक्स सील, जानें वजह

संबंधित समाचार