हरदोई: बेटी का चारपाई पर पड़ा था शव, बोला पिता- पीट-पीट कर की गई हत्या
गले पर थी चोंट, आरोप है कि बच्चे न होने पर दिए जाते थे ताने
हरदोई, अमृत विचार। 26 वर्षीय युवती का शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा हुआ देखा गया। पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री की पीट-पीट कर हत्या की गई। उसके पीछे की वजह शादी के 6 साल बाद भी बच्चे न होना बताया जा रहा है। वहीं उसके पति ने फांसी लगा कर आत्महत्या करना बताया है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चलेगा, फिलहाल जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार हरपालपुर थाने के धर्म पुर निवासी बलराम की 26 वर्षीय पत्नी निर्मला की बुधवार को दिन में संदिग्ध मौत हो गई। इसका पता होने पर पहुंचे पिता महेश निवासी मुरौली कठेरियान थाना साण्डी का आरोप है कि 6 साल पहले उसकी पुत्री की शादी हुई थी, लेकिन उसके बच्चे नहीं थे। उसी के चलते ससुराल वाले उसे ताने मारते थे। पति बलराम शराब पी कर उसे आए दिन पीटता रहता था। निर्मला के गले पर चोंट के निशान है।
पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। जबकि पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाई, लेकिन क्यों ? इस सवाल का उसके पास कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया हैउसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपों की सच्चाई का पता चलेगा।
ये भी पढ़ें- हरदोई: डीएम ऑफिस लखनऊ में तैनात होमगार्ड ने किया सुसाइड, जानें पूरा मामला
