अभिनेता से राजनेता बने विजय ने जारी किया अपनी पार्टी का ध्वज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। लोकप्रिय तमिल फिल्म अभिनेता से राजनेता बने विजय ने बृहस्पतिवार को अपनी राजनीतिक पार्टी तमिझगा वेत्री कषगम (टीवीके) का ध्वज जारी किया और यहां नजदीक में ही पनायूर स्थित अपने पार्टी मुख्यालय में इसे फहराया। यह ध्वज दो रंगों का है, इसमें ऊपर और नीचे मरून रंग और बीच में पीला रंग है जिसके मध्य में वागई फूल के दोनों ओर दो लड़ते हुए हाथियों की आकृति बनी हुई है। 

22081-pti08_22_2024_000033b

ध्वज के अनावरण और पार्टी गान को आधिकारिक रूप से जारी किये जाने के साथ टीवीके का प्रवेश तमिलनाडु की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत है। यह पार्टी राज्य में आगामी 2026 के विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए कमर कस रही है। हालांकि, विजय ने फरवरी में ही अपने राजनीतिक संगठन के शुभारंभ की घोषणा कर दी थी, लेकिन उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया और न ही चुनाव के दौरान किसी पार्टी का समर्थन किया। 

22081-pti08_22_2024_000031b

टीवीके का ध्वज फहराते हुए हुए शीर्ष अभिनेता ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शपथ ली। शपथ में कहा गया है, ‘‘हम हमारे देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ने वाले और अपने प्राणों की आहुति देने वाले सेनानियों की सदैव सराहना करेंगे और तमिल भूमि के हमारे लोगों के अधिकारों के लिए अथक संघर्ष करने वाले अनगिनत सैनिकों की भी सराहना करेंगे।’’

22081-pti08_22_2024_000032b

पार्टी ने जाति, धर्म, लिंग, जन्म स्थान के नाम पर भेदभाव को दूर करने और लोगों में जागरूकता पैदा करने तथा सभी के लिए समान अवसर और समान अधिकार के लिए प्रयास करने की शपथ ली। 

ये भी पढ़ें- 'कभी मॉडलिंग में हाथ क्यों नहीं आज़माया...', धैर्य कारवा ने अपनी ज़िंदगी के कुछ दिलचस्प अनुभवों को किया साझा

संबंधित समाचार