कुलगाम में भाजपा नेताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा: नड्डा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों द्वारा पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या किए जाने को देश के लिए बड़ा नुकसान बताते हुए शुक्रवार को कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना हमले में आतंकवादियों ने …

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों द्वारा पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या किए जाने को देश के लिए बड़ा नुकसान बताते हुए शुक्रवार को कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना हमले में आतंकवादियों ने जिला भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव फिदा हुसैन समेत तीन नेताओं की हत्या कर दी। ऐसे राष्ट्रभक्तों का जाना देश के लिये बड़ी क्षति है। पूरा समाज पीड़ित परिवारो के साथ है। ये बलिदान व्यर्थ नहीं जाएंगे। परिवारों के प्रति संवेदना।’’

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार देर शाम कुलगाम जिले के वाई के पोरा इलाके में भाजपा नेताओं फिदा हुसैन, उमर हाजम एवं उमर राशिद बेग की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन माने जाने वाले ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता