Chitrakoot: साधु-संतों ने भेजा पीएम को ज्ञापन; बोले- बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा व संरक्षण करे सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न से आक्रोशित साधु-संतों ने गुरुवार को जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। हिंदू रक्षा समिति चित्रकूट की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन कर साधु-संतों ने पीएम से मांग की कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के परिवारों, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की जाए।

पीएम को भेजे ज्ञापन में साधु-संतों ने कहा कि मीडिया से प्राप्त सूचनाओं से पता चला है कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं, अन्य अल्पसंख्यकों व उनके पूजा स्थलों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उत्पीड़न, शोषण व अत्याचारों से सभी बांग्लादेशी हिंदू व अन्य अल्पसंख्यक व्यथित और पीड़ित हैं। वहां अराजकता व निष्प्रभावी कानून व्यवस्था के कारण जातिवादी जिहादी तत्वों द्वारा बड़े पैमाने पर हिंदुओं का आर्थिक, शारीरिक शोषण किया जा रहा है। 

हिंदुओं को लक्ष्य मानकर धार्मिक व व्यावसायिक स्थलों पर लूट व तोड़फोड़ की जा रही है। कट्टरपंथी जिहादियों द्वारा बहन-बेटियों तथा बच्चों पर किए जा रहे कृत्यों के चित्र देखकर देश का हिंदू आक्रोशित है। इन्होंने मांग की कि सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों का संरक्षण करे। ज्ञापन में रामचंद्र दास, रामनारायण, दिव्यजीवन दास, मदनगोपाल, प्रदीप त्रिपाठी, मुन्ना शास्त्री, राजेंद्र त्रिपाठी, शिवेंद्र प्रताप, अतुल प्रताप, लोकेंद्र सतीश पांडेय, श्याम सिंह आदि संत-महंतों और अन्य लोगों के नाम हैं।

यह भी पढ़ें- Banda: बीएसए ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण; कोचिंग की आड़ में चल रहे स्कूलों को बंद करने की दी हिदायत

 

संबंधित समाचार