Banda: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का हिंदू रक्षा समिति ने जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद वहां पर हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार रोकने और संरक्षण देने की मांग को लेकर हिंदू रक्षा समिति के बैनर तले पदाधिकारी व कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर हिंदुओं की सुरक्षा और संरक्षण दिलाए जाने की मांग की। 

हिंदू रक्षा समिति के बैनर तले गुरुवार को तमाम हिंदू संगठनों के पदाधिकाी व कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना देकर बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ दुर्व्यवहार हुआ है। तमाम हिंदुओं की हत्या करके उनकी निजी संपत्तियों को जलाया गया। हिंदू महिलाओं के साथ बर्बरता को हिंदू संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। कट्टरपंथी जिहादी हिंदुओं के लगातार हमला कर रहे हैं। बांग्लादेश में अराजकता कानून व्यवस्था खराब होने पर जिहादी हिंदुओं का आर्थिक तथा शारीरिक शोषण कर रहे हैं। हिंदुओं को लक्ष्य मानकर उसके धार्मिक तथा व्यावसायिक स्थलों पर लूट त तोड़फोड़ की जा रही है। 

कट्टरपंथी जिहादियों द्वारा बहन, बेटियों तथा छोटे बच्चों को भी निशाना बनाया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। इसमें बांग्लादेश में हिंदुओं व अन्य अल्पसंख्यकों तथा धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित और संरक्षण दिलाए जाने की मांग की। 

ज्ञापन देने वालों में समिति के परसुराम दास, भगवानदास, प्रेमदास, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डा.धर्मेंद्र त्रिपाठी, विहिप जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी, अशोक ओमर, अमित सेठ भोलू, राकेश बाजपेई, नवीन पांडेय, जगन्नाथ पाठक, राजकुमार राज, दयाशंकर तिवारी, शांतनु चतुर्वेदी, सुरेश तिवारी सुल्ली महराज, भाजपा बड़ोखर मंडल अध्यक्ष श्यामबाबू पाल, प्रभाकर सिंह चंदेल, राममिलन तिवारी, रामप्रसाद सोनी, महेंद्र धुरिया शंभू, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- Chitrakoot: साधु-संतों ने भेजा पीएम को ज्ञापन; बोले- बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा व संरक्षण करे सरकार

 

संबंधित समाचार