बाहरवीं के छात्र ने खुद को कमरे में बंद रखा की दो राउंड फायरिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खुदकुशी करने की दे रहा धमकी : तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची

अमृत विचार, लखनऊ। गुड़म्बा थाना अंतर्गत कुर्सी रोड शुभल आवास में गुरुवार दोपहर माता-पिता से नाराज बारहवीं के छात्र ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। फिर खुद को गोली मारने की धमकी दे रहा है। जानकारी मिलते ही मौके पर आलाधिकारी व तीन थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिसकर्मी छात्र को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा है।

गुड़म्बा थाना के कुर्सी रोड शुलभ आवास में दोपहर करीब तीन बजे बारहवीं के छात्र कृष्णा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस का कहना है कि छात्र माता-पिता से नाराज होकर खुद को गोली मारने की धमकी दे रहा है। मौके पर मौजूद छात्र के परिजनों व पड़ोसियों का कहना है कि छात्र ने दो तीन राउंड फायरिंग की है। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू जारी है। सूचना मिलते ही एसीपी गाजीपुर अनिद्य विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। वह छात्र को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन छात्र अपनी जिद पर अड़ा हुआ है। 

(नोट :-- खबर अपडेट की जा रही है। )

संबंधित समाचार