सीतापुर: करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत
सीतापुर। करंट की चपेट में आकर एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। हादसा जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के हरिनाथपुर गांव में हुआ। परिजनों के मुताबिक, 62 वर्षीय गांव वासी रामलोटन घर में हाथ-पैर धोकर खाना खाने जा रहे थे।
पंखा लगाते समय अचानक करंट पंखे में उतर आया, अफरातफरी के बीच पंखा बुजुर्ग पर गिर गया। ऐसे में करंट की चपेट में आकर रामलोटन की मौत हो गई। खबर मिलने पर इलाका पुलिस और प्रशासनिक कर्मियों ने मौका मुआएना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-UPPolice Exam: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से, परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे अभ्यर्थी
