Kannauj News: कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर अधेड़ की मौत...घटना से परिजन बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर अधिकारी पहुंचे

कन्नौज, अमृत विचार। बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर अधेड की मौत हो गई। वहीं चार बकरियों की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर एसडीएम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए शासनस्तर से मिलने वाली आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

 थाना इंदरगढ़ के त्रिलोकपुर गांव निवासी राम अवतार 75 पुत्र सोवरनलाल अपने कच्चे मकान मरहला तिराहा पर रहते थे। मकान के कमरे में वह अपनी बकरिया भी बांधता था। बारिश के कारण मकान कमजोर हो गया था। गुरुवार की रात वह अपने कच्चे मकान में लेटा हुआ था। देर रात अचानक उसका मकान भरभराकर गिर पडा। 

जिसमें लेटे राम अवतार और उसमें बंधी चार बकरियों की मलबे में दबकर मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची इंदरगढ़ थाना अध्यक्ष पारूल चौधरी व एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार अवनीश कुमार ने पहुंच कर परिजनो को ढाढ़स बंधाते हुए सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

संबंधित समाचार