UP Police Constable Exam 2024: पहली पाली की परीक्षा संपन्न, जानिए कितने अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। सिपाही भर्ती की पहले दिन की पहली पाली की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गयी। परीक्षा को लेकर की गयी सख्ती का असर साफ दिखा। सख्ती के चलते पहली पाली में 1564 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए जिले के 13 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

cats

पहले दिन की पहली में 5232 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। परीक्षा  लेकिन केंद्रों पर सिर्फ 3668 अभ्यर्थी ही केंद्रों पर पहुंचे। 1564 अभ्यर्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे। जिलाधिकारी नेहा शर्मा और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने लगातार भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर लगे अधिकारियों कर्मचारियों को सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए। 

परीक्षा की निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता व सुचिता को बनाए रखने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। अफसर लगातार भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-UPPolice Exam: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज से, परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे अभ्यर्थी

संबंधित समाचार