डोनाल्ड ट्रंप ने की कमला हैरिस के भाषण की आलोचना, कहा- ज्वलंत मुद्दों पर नहीं की बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एवं आगामी राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी एवं डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में दिये गए मुख्य भाषण की आलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह ज्वलंत मुद्दों को संबोधित करने में विफल रहीं।

हैरिस ने शिकागो में गुरुवार रात डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में यह भाषण दिया, जहां उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल’ पर हैरिस पर हमला करते हुए लिखा, “उन्होंने (कमला हैरिस) चीन का उल्लेख नहीं किया। उन्होंने फ्रैकिंग, ऊर्जा, रूस और यूक्रेन का और बड़े विषयों का उल्लेख नहीं किया, जो हमारे देश को नष्ट कर रहे हैं। अमेरिका में छह करोड़ लोग गरीब हैं और वह उनके बारे में बात भी नहीं करती हैं।

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि हैरिस ने अपने 40 मिनट के भाषण के दौरान केवल एक मिनट यूक्रेन-रूस विवाद पर बात की और यूक्रेन की सरकार के साथ ‘मजबूती से खड़े होने’ का वादा किया। 

ये भी पढे़ं  : कमला हैरिस ने स्वीकार की डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी, बोलीं- मैं ऐसी राष्ट्रपति बनूंगी जिसके पास कॉमन सेंस होगा...

संबंधित समाचार