अमरोहा: डिप्टी सीएम बोले, भाजपा को जीत के लिए बसपा के समर्थन की जरूरत नहीं
अमरोहा, अमृत विचार। जहां गुरुवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने विधान परिषद चुनाव में भाजपा का साथ देने का संकेत दिया था वहीं अगले ही दिन शुक्रवार को भाजपा नेता एवं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साफ तौर पर कहा कि भाजपा को जीत के लिए बसपा के समर्थन की जरूरत नहीं है। भाजपा …
अमरोहा, अमृत विचार। जहां गुरुवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने विधान परिषद चुनाव में भाजपा का साथ देने का संकेत दिया था वहीं अगले ही दिन शुक्रवार को भाजपा नेता एवं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साफ तौर पर कहा कि भाजपा को जीत के लिए बसपा के समर्थन की जरूरत नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर चुनाव जीतेगी। वह शुक्रवार को अमरोहा के नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में एक रैली में बोल रहे थे।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के दम पर जीत हासिल करती आयी है और आगे भी इस सिलसिले को जारी रखेगी। भाजपा एक लोकप्रिय दल है जो अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के लिये किये गये विकास कार्यो पर भरोसा करती है। उसे किसी चुनाव में जीत के लिये किसी अन्य दल के समर्थन की न पहले जरूरत थी और न ही आगे रहेगी।
