शाहजहांपुर: तिलहर में फ्रांस के राष्ट्रपति का पुतला फूंकने का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। फ्रांस की कार्रवाई का विरोध कर रहे कुछ युवाओं ने तिलहर में फ्रांस के राष्ट्रपति का पुतला फूंकने का प्रयास किया। पुलिस ने पुतला छीन लिया। एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सूचना पाकर एडीएम वित्त एवं राजस्व, एसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। फ्रांस की कार्रवाई का विरोध कर रहे कुछ युवाओं ने तिलहर में फ्रांस के राष्ट्रपति का पुतला फूंकने का प्रयास किया। पुलिस ने पुतला छीन लिया। एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सूचना पाकर एडीएम वित्त एवं राजस्व, एसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे 11-12 युवक तिरंगा हाथ में लेकर तिलहर के बिरियागंज स्थित पोटरगंज गेट पर पहुंचे और फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। युवक फ्रांस के राष्ट्रपति का पुतला फूंकने की तैयारी कर रहे थे। तभी सूचना पाकर तिलहर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवकों से पुतला और तिरंगा झंडा छीन लिया। पुलिस को देखकर युवक भाग गए। एक युवक को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले आई।

जानकारी मिलने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व गिरजेश चौधरी और एसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम मौके पहुंच गईं। उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए तिलहर कोतवाल दीपक शुक्ला को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। पकड़े गए युवक के जरिये प्रदर्शन में शामिल अन्य युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि बगैर अनुमति प्रदर्शन करने पर कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार