बाराबंकी: बांग्लादेश में अत्याचार के विरोध में हिन्दू संगठनों का जोरदार प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उपजा आक्रोश, पीएम को भेजा ज्ञापन 

बाराबंकी, अमृत विचार। बांग्लादेश में हिंदू धार्मिक स्थल व हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में आक्रोशित हिंदू समाज हजारों की संख्या में शनिवार को शहर की सड़क पर उतर आया। हिंदू रक्षा समिति के तत्वाधान में नगर पालिका परिषद से पुलिस लाइन चौराहा होते हुए पटेल तिराहे तक पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में महिलाओं सहित हजारों की संख्या में हिंदू समाज हाथों में तख्ती लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगाते हुए पटेल तिराहे तक पहुंचे। 

हिंदू रक्षा समिति के संयोजक डॉ सुजीत चतुर्वेदी व सहसंयोजक अमित कुमार गुप्ता ने हजारों हिंदुओं के साथ मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं तथा अन्य अल्पसंख्यकों व उनके पवित्र पूजा स्थलों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उत्पीड़न, शोषण व मानवीय अत्याचारों से समस्त बांग्लादेशी हिंदू व अन्य अल्पसंख्यक व्यथित व पीड़ित हैं। बांग्लादेश में अराजकता तथा निष्प्रभावी कानून व्यवस्था के कारण अतिवादी जिहादी तत्वों द्वारा बड़े पैमाने पर हिंदुओं का आर्थिक तथा शारीरिक शोषण किया जा रहा है। हिंदुओं को निशाना बनाकर उनके धार्मिक तथा व्यवसायिक स्थलों पर लूट व तोड़फोड़ की जा रही है। कट्टरपंथी जिहादियों द्वारा बहन, बेटियों तथा छोटे बच्चों पर भी किए जा रहे कृत्यों के चित्र आदि देखकर भारत का सम्पूर्ण हिंदू समाज आक्रोशित है।

ज्ञापन के जरिए हिंदू रक्षा समिति तथा अन्य हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में  व्याप्त  अमानवीय अत्याचारों व दुर्व्यवस्था से पीड़ित हिंदुओं तथा अन्य अल्पसंख्यक के परिवारों व उनके व्यवसायिक, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा तथा संरक्षण की पुरजोर मांग की है। इस मौके पर विहिप विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश, जिलाध्यक्ष बृजेश वैश्य, जिला कार्याध्यक्ष रामनाथ, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, जिला मंत्री राहुल कुमार, विधि प्रकोष्ठ सहसंयोजक आदर्श श्रीवास्तव, बजरंग दल विभाग संयोजक अखंड प्रताप सिंह, बजरंग दल विभाग सहसंयोजक ब्रह्म प्रकाश दीक्षित, बजरंग दल जिला संयोजक राहुल विक्रम, बजरंग दल जिला सह संयोजक विनय वर्मा, विहिप प्रखंड मंत्री पुरुषोत्तम बाजपेई, दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका नेहा, विवेक रघुवंशी, सुधीर, विभc आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
ये भी पढ़ें-बाराबंकी: बैजनाथ रावत बने अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष, बधाई का सिलसिला जारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म