Auraiya News: पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल खबर का लिया संज्ञान...ओयो होटल को किया सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में किया ओयो होटल सीज

औरैया, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर एक ओयो होटल में नाबालिग लड़कियों के जाने की खबर को प्रशासन ने संज्ञान में लिया। कोतवाली पुलिस ने तहसीलदार जितेश वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी अजीतमल अशोक कुमार की उपस्थिति में मुरादंगज हाईवे स्थित संचालित ओयो होटल को सीज कर दिया। 

होटल सीज करने के बारे में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है जिसमें दर्शाया गया है कि ओयो होटल में नाबालिग लड़कियों को ले जाकर उनका शोषण किया जाता है। जिसके संबंध में उन्होंने बताया कि बीते 14 अगस्त 2024 को मुरादगंज हाइवे पर स्थित ओयो होटल पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। 

जिसमें 22 अगस्त 2024 को पीड़िता के परिवार वालों ने पॉक्सो एक्ट मे मामला दर्ज कराया था। जिसमें 2021 से 14 अगस्त 2024 तक अपराध होना पाया गया था। जिसमें कार्रवाई की जा रही है। वहीं ओयो होटल को सील कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें- Auraiya News: घर से निकलने के लिए नहीं मिला रास्ता, दर-दर भटकता रहा पिता, सदमे से बेटी की मौत, जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार