लखीमपुर खीरी: करनपुर के युवक की हिमाचल में छत से गिरकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर का एक युवक हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करने गया था, जहां उसकी छत से गिरकर मौत हो गई। गांव निवासी मेवा लाल का 26 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार उर्फ लालू एक माह पहले गांव के ही कुछ युवकों के साथ काम करने गैर प्रांत गया था रविवार की शाम मेवा लाल के फोन पर एक फोन आया कि उनके बेटे लालू की छत से गिरकर मौत हो गई है सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया परिजन सोमवार की सुबह शव लेने के लिए हिमाचल रवाना हो गए।

संबंधित समाचार