मुरादाबाद : फर्जी हस्ताक्षर कर मां के खाते से निकले 12 लाख रुपए, SSP के आदेश पर बेटे पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बेटे ने फर्जी हस्ताक्षर करके मां के खाते से 12 लख रुपए निकाल लिए। मां ने एसएसपी से शिकायत की है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

थाना क्षेत्र के चंद्र नगर निवासी सुरेश कुमारी शर्मा ने दी तहरीर में बताया है कि उसने 1961 में जमीन खरीद कर मकान बनवाया था। उनके दो बेटे हैं। एक गाजियाबाद में रहता है। छोटा बेटा अतुल शर्मा यही मकान के ऊपरी भाग में रहता है। महिला का आरोप है कि बेटा अतुल मकान पर कब्जा करना चाहता है। कुछ समय पहले वह अपना इलाज कराने के लिए बड़े बेटे के पास गाजियाबाद गई थी। आरोप है कि इसी दौरान अतुल ने कमरे में से बैंक की चेक बुक निकाल ली। फिर उनके फर्जी हस्ताक्षर करके खाते से 12 लख रुपए निकाल लिए।

इस मामले में महिला ने बड़े बेटे से शिकायत की तो धमकी देने लगा। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया है की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : दो सितंबर को मुरादाबाद आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड में भी लेंगे हिस्सा

संबंधित समाचार