अयोध्या: रात में जन्माष्टमी मनाया, सुबह लाइसेंसी बंदूक से गोली मार की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर/अयोध्या, अमृत विचार। खण्डासा थाना क्षेत्र के गहनाग गांव में मंगलवार सुबह 8:30 बजे 36 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर लाइसेंसी बंदूक से गले के नीचे गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची खण्डासा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बताया गया कि युवक रोहित सिंह पुत्र स्वर्गीय हरिश्चंद्र सिंह गहनाग गांव में रहता था। शाम को वह जन्माष्टमी महोत्सव में हंसी खुशी शामिल हुआ था, लेकिन घर पर सुबह सो कर उठने के बाद लगभग 8:30 बजे अपनी लाइसेंसी बंदूक से गले के नीचे रखकर कमरे के अंदर उसने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृतक के दो पुत्र हैं। जिसमें से बड़ा 18 वर्ष का है और वह इलाहाबाद में पढ़ता है। जबकि दूसरा 14 वर्षीय बेटा लखनऊ में पढ़ाई करता है। मृतक रोहित दो भाई थे और उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है। घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वाले लोग भी कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं

थानाध्यक्ष खण्डासा विवेक कुमार सिंह ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विषयों की छानबीन की जा रही है। बंदूक कब्जे में ली गई है। कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- मायावती फिर चुनी गईं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहा- कभी रुकेंगे नहीं, समझौता नहीं करेंगे 

संबंधित समाचार