डॉ. प्रज्ञा यादव राष्ट्रीय विज्ञान युवा शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया पुरस्कार

अयोध्या, अमृत विचार। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी, पुणे की वरिष्ठ वैज्ञानिक और नागपुर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वन हेल्थ की निदेशक डॉ. प्रज्ञा यादव को राष्ट्रीय विज्ञान युवा शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ.प्रज्ञा को यह पुरस्कार प्रदान किया है। डॉ. प्रज्ञा को यह पुरस्कार वायरोलॉजी के क्षेत्र में किये गये  कार्यों के लिए मिला है। इसके अलावा उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

डॉ. प्रज्ञा यादव ने कोरोना रोधी टीके कोवैक्सीन के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। डॉ. प्रज्ञा का अयोध्या से काफी जुड़ाव रहा है। उन्होंने डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से बीएससी और एमएससी की पढ़ाई करने की है। उसके बाद उन्हें फेलोशिप मिली और वह पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं। 

बता दें कि डॉ. प्रज्ञा यादव को मिले सम्मान की वजह से डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में खुशी की लहर है। कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल ने कहा कि विश्वविद्यालय की छात्रा रहीं डॉ. प्रज्ञा ने राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।

ये भी पढ़ें- Nabanna Protest: प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ा...पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े, पानी की बौछारें की

संबंधित समाचार