कासगंज : मुख्य आरक्षी की मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पुलिस सम्मान के साथ किया गया आरक्षी का अंतिम संस्कार

सिढ़पुरा, अमृत विचार। आगरा में तैनात थाना सिढ़पुरा के गांव भीकपुर निवासी पुलिस के मुख्य आरक्षी की बीमारी के चलते जयपुर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। सोमवार देर रात शव गांव पहुंचा, तो परिवार में कोहराम मच गया। राजकीय पुलिस सम्मान के साथ मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया है।

गांव निवासी रामदास का पुत्र राजीव कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में मुख्य आरक्षी था। वह आगरा में तैनात था। कुछ समय से वह गंभीर बीमारी से पीडित था। वह उपचार के लिए जयपुर के अस्पताल में भर्ती था। उपचार के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। सोमवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार की देर रात मुख्य आरक्षी का शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस की टुकडी ने गांव में पहुंच कर दिवंगत आरक्षी को सशस्त्र सलामी दी। पुलिस सम्मान के साथ आरक्षी के शव का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के समय बडी संख्या में लोग शामिल हुए। 

556565868

सड़क हादसे के घायल की भी हुई मौत
यह एक बिडम्बना थी। गांव का ही नेमसिंह पुत्र भारत सिंह शाक्य सड़क दुर्घटना में कुछ दिन पूर्व घायल हो गया था। सैफई के अस्पताल में वह उपचार के लिए भर्ती था। सोमवार को उसकी भी मौत हो गई और शव गांव में पहुंचा, तो नेमसिंह के परिवार में भी लोगों का रो रोकर बुरा हाल था। गांव के लोग इस बात को लेकर काफी दुखी थे। उनके गांव के दो लोगों की मौत असमय हुई है। गांव में मातमी सन्नाटा था।

संबंधित समाचार