Fatehpur Theft: घर में घुसे चोर...नगदी, जेवरात समेत लाखों का माल किया पार, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में घर में घुसे चोरों ने लाखों का माल किया पार

फतेहपुर, अमृत विचार। जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला दारागंज में बीती रात चोरों ने छत से जीने के रास्ते मकान में घुसकर नगदी समेत करीब चार लाख का माल पार कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला दारागंज निवासी रज्जब मंसूरी खेती किसानी के साथ बागवानी करते हैं। बीती देर रात रज्जब परिजनों के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। 

इसी बीच चोर घर की छत से जीने का दरवाजा खोल कर अंदर घुसे और कमरे में आलमारी का लाकर तोड़कर 95 हजार की नकदी, जेवर, दो मोबाइल व बैंक की पासबुक पार कर दी। मकान मालिक ने सुबह देखा कि आलमारी खुली है और सामान बिखरा पड़ा है। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है। थाना प्रभारी अनिरुद्ध द्विवेदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Fatehpur News: सांड ने बाइक सवार पर किया हमला...मौत, सींग में फंसा कर 20 मीटर तक घसीटा

संबंधित समाचार