Kanpur: कल खुलेंगे रिंग रोड के दो पैकेजों के टेंडर, टेक्निकल बिड का चयन होने के बाद तय होगी फाइनेंशिएल बिड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में कल खुलेंगे रिंग रोड के दो पैकेजों के टेंडर

कानपुर, अमृत विचार। 93.20 किलोमीटर लंबी रिंग रोड परियोजना के पैकेज-2 (ए) व (बी) के टेंडर 29 अगस्त को दिल्ली मुख्यालय में खोले जाएंगे। टेक्निकल बिड में चयनित होने वाली कंपनियां तय होने के बाद फाइनेंशिएल बिड में कार्यदायी संस्था का चयन किया जाएगा। 

रिंग रोड परियोजना 7800 करोड़ की है। 1754 करोड़ की लागत से बनने वाले 23.325 किलोमीटर लंबे पैकेज एक (मंधना से सचेंडी) व 1604 करोड़ की धनराशि से तैयार होने वाले पैकेज चार (मंधना से रमईपुर) का टेंडर राज कारपोरेशन लिमिटेड को दिया गया है। वहीं ऋषिकेश की हिलवेज कंपनी को 613 करोड़ की लागत से 19.235 किलोमीटर लंबे पैकेज तीन (रमईपुर से आटा) तक के निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है।

इसके अलावा पैकेज टू (ए) महाराजपुर से ट्रांसगंगा सिटी व पैकेज टू (बी) ट्रांसगंगा सिटी से आटा में बांटा गया है। तीन पैकेजों की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पैकेज दो की टेंडर प्रक्रिया काफी समय से लंबित पड़ी हुई थी। परियोजना निदेशक अमन रोहिला ने बताया कि 29 अगस्त को दिल्ली मुख्यालय में शेष पैकेज के टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद काम में तेजी आएगी।

ये भी पढ़ें- Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! महाकुंभ को देखते इन तीन ट्रेनों के टर्मिनल में अस्थाई बदलाव

संबंधित समाचार