Chitrakoot News: 24 किलो गांजा बरामद...दो आरोपी गिरफ्तार, बरामद माल की कीमत साढ़े सात लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। सरधुआ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनसे 24 किलो 690 ग्राम गांजा बरामद किया है। दोनों आपस में सगे भाई हैं। एक का आपराधिक इतिहास भी है। बरामद गांजे की कीमत लगभग सात लाख 40 हजार रुपये है। 

28 अगस्त को प्रभारी निरीक्षक सरधुआ आशुतोष तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक गांजा लेकर राजापुर से कमासिन (बांदा) की ओर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने सुबह लगभग छह बजे चिल्लीमल मोड़ पर बिना नंबर की बाइक पर सवार आरोपियों ननकू यादव और रामजस पुत्रगण स्व. भोला यादव निवासी सिकरी अमान थाना राजापुर को दबोच लिया। इनसे 24 किलो 690 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया गया। 

आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। बाइक को सीज किया गया। आरोपियों ने पूछतांछ में बताया कि वे गांजा चित्रकूट के अलावा कौशांबी,  फतेहपुर एवं बांदा जिले में बेचते हैं। ननकू के खिलाफ थाना कमासिन (बांदा), मानिकपुर और राजापुर में एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई चंद्रमणि पांडेय, शिवमणि मिश्रा, शिवम कन्नौजिया, आरक्षी शक्ति सिंह, अतुल मिश्रा, राहुल पुरी, ललित सोनी और सतीश कुमार शामिल रहे।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: 24 को आएंगी भारत-बांग्लादेश की टीमें, दो दिन करेंगी अभ्यास...इस दिन से शुरू होगा टेस्ट मैच

संबंधित समाचार