बरेली : सब्जी में गिरकर पकी छिपकली, चार लोगों की हालत बिगड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार। सब्जी में पकाते समय छिपकली गिर गई। रात में सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोग बीमार पड़ गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।कैंट क्षेत्र के बुखारा निवासी सद्दाम ने बताया कि उनके भाई आबिद राज मिस्त्री का काम करते हैं। बुधवार को रात 9 बजे आबिद के घर में खाना बन रहा था। उसी वक्त बिजली चली गई। इसी दौरान सब्जी में छिपकली गिर गई, लेकिन किसी को पता नहीं चल सका। खाना खाते वक्त आबिद की थाली में छिपकली की पूंछ निकली तब पता चला। आबिद, उसकी पत्नी मरियम, बेटा आरिफ और बेटी सोनम की हालत बिगड़ गई। उन्होंने चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सद्दाम ने बताया कि आरिफ और आबिद की तबीयत अधिक खराब है।

संबंधित समाचार