बहराइच: 22 वर्ष पहले होते थे इस तरह के हमले, भेड़िए के आंतक पर बोले मंत्री संजय निषाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के प्रभारी मंत्री डॉक्टर संजय निषाद गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने भेड़िया के हमले और अब तक हुई कार्रवाई की समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि इस तरह के हमले 22 वर्ष पहले हो रहे थे। लेकिन अब काफी बदलाव आया है। इन सबको पकड़ लिया जाएगा।

मत्स्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री दोपहर दो बजे जिला मुख्यालय पहुंचे। शहर के लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मंत्री ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। भेड़िया के हो रहे हमले और अब तक किए गए बचाव कार्य के बारे में जानकारी ली। डीएम मोनिका रानी ने अब तक हुए कार्य के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता की। मत्स्य मंत्री ने कहा कि जिले में वर्ष 2002 में इस तरह हमले हो रहे थे, लेकिन तब और अब में काफी बदलाव हुआ है। 

cats

उन्होंने कहा कि अब तक चार भेड़िया पकड़े गए हैं और भेड़िया पकड़ने के लिए टीम लगी हुई है। जिला प्रशासन के साथ सरकार की नजर है। उन्होंने कहा कि आम आदमी की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। उसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण भी सजग रहें, उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस, वन और पीएससी के जवान लगे हुए हैं। इस दौरान एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक राम निवास वर्मा, डीएम मोनिका रानी, एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, एसडीएम सदर शामिल रहे।

ये भी पढे़ं : राष्ट्रीय खेल दिवस पर पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि, कहा- खेलों को बढ़ावा देने के लिये प्रतिबद्ध है सरकार

संबंधित समाचार